फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का बदलना लेने के लिए की थी अजायब के कप्तान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम थाना क्षेत्र के अजायब गांव से दो साल पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए कप्तान सिंह की शराब पिलाने के बहाने बुलाकर लोहे की राड से हमला कर हत्या की गई थी। दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने को वारदात को अंजाम दिया गया था। सीआईए-3 ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को पिस्तौल के साथ 16 जून को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि सीआईए 3 प्रभारी ललित कुमार यादव ने बताया कि 16 जून को सीआईए -3 रोहतक-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड के पास वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान गिरावड़ गांव के प्रवीण उर्फ भोला को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से पिस्तौल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2017 में अजायब निवासी कप्तान सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की। बताया कि बताया कि गिरावड़ गांव के नीरज के परिवार की युवती के साथ कप्तान ने छेड़छाड़ कर दी थी। जिस पर नीरज के कहने पर कप्तान की हत्या का प्लान बनाया। प्रवीण गिरावड़ के रहने वाले नीरज, उमेद, सुरेंद्र के साथ मिलकर कप्तान को अपने घर पर बुलाया। जहां पर कप्तान को पहले शराब पिलाई, इसके बाद राड व डंडों से वार कर हत्या कर नहर में फेंक दिया था। सीआईए 3 प्रभारी ने जल्द फरार चल रहे आरोपियों को भी पकड़ने का दावा किया है।

कप्तान की मां ने 3 अप्रैल 2017 को दर्ज कराई थी गुमशुदगी
अजायब निवासी निर्मला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा कप्तान दिनांक 3 अप्रैल 2017 को अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से गया था, लेकिन लौटा नहीं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थाना महम में केस दर्ज किया था। इसके बाद 12 अप्रैल को कप्तान का शव नहर से बरामद हुआ था। परिजनों ने कुछ युवकों पर शक जाहिर किया था लेकिन साक्ष्यों व तथ्यों के अभाव में कप्तान की मौजूदगी बारे सही से पता नहीं चल सका। कप्तान भी आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था जिसके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें