फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने नहीं बनाया पटियाला पैग, साले ने खुद पर किए चाकू से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जगदीश कॉलोनी में सोमवार देर रात शराब का छोटा पैग बनाने पर हुए विवाद में मजदूर ने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में मजदूर को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी में निवासी युवक सोमवार देर रात करीब 12 बजे जीजा के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच कम शराब देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध युवक ने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें