फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा बार्डर पोस्ट पर मिला बीएसएफ अधिकारी का गोली लगा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
14केएम04
विज्ञापन

त्रिपुरा बार्डर पोस्ट पर मिला बीएसएफ अधिकारी का गोली लगा शव
कलानौर। त्रिपुरा में बॉर्डर पोस्ट पर कलानौर के गांव बालम निवासी बीएसएफ की 66 बटालियन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जोगेंदर सिंह अहलावत का गोली लगा शव मिला। ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान उनकी मौत हुई है। उनके परिजन त्रिपुरा के लिए रवाना हो गए हैं और शुक्रवार को उनका शव गांव में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांववासियों के मुताबिक करीब दो महीने पहले जोगेंदर गांव आए थे। उनके दादा सूरत सिंह स्वत्रंता सेनानी थे। पत्नी गृहिणी है और उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। उनके परिवार को वीरवार की दोपहर जानकारी मिली कि उनकी मौत हो गई है। वह 1988 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनके पुत्र सोमबीर वीरवार दोपहर ही त्रिपुरा के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बलम लाया जाएगा। उनका एक भाई हरियाणा पुलिस में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें