फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता ने पत्नी संग सीओ कार्यालय पर दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता ने पत्नी संग आत्मदाह की चेतावनी दी
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक अधिवक्ता पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने व महिला संग दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिवक्ता ने इस मामले में बृहस्पतिवार को वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट करते हुए उच्चाधिकारियों को बताया कि उसके मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी न होने पर वह शुक्रवार को सीओ कार्यालय पर पत्नी संग आत्मदाह करेगा। पुलिस पर हिरासत में लिये गये एक आरोपी को थाने से छोडे़ जाने का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर राहुल, अमित, सुमित, रामपाल, गौरव, काली, राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें