फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार मिलते ही दो दिन पूर्व ही मोहित की हत्या करने को पहुंच गए थे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। क्षेत्र के भाली आनंदपुर गांव के शराब ठेकेदार मोहित की गोली मारकर हत्या के प्रयास मामले में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि हथियार मिलते ही आरोपी तय किए गए दिन से दो दिन पूर्व ही हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पहुंच गए थे। उधर, पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में भाली गांव में हुए किसान वेद प्रकाश की रोहित, प्रेम समेत चार ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सदर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक का भाई मोहित गवाह के साथ-साथ मामले की पैरवी भी कर रहा था। आरोप था कि आरोपी लगातार मोहित पर फैसले का दबाव बना रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 22 फरवरी को मोहित को आरोपियों ने गोली मारकर हत्या करनी चाही, लेकिन मोहित बच गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करलिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विशाल नगर के आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। आनंद ने भाली आनंदपुर के अजय समेत दो और अन्य बदमाशों के नाम बताए थे। फिलहाल आरोपी अजय फरार हैं।
सीआईए-1 के एसआई विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आनंद ने ही दोनों आरोपियों अजय और अन्य को पचास हजार में हथियार खरीदकर दिए थे। 24 फरवरी को हत्याकांड को अंजाम देने की बात तय की गई थी मगर हथियार मिलते ही 22 फरवरी को ही आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पहुंच गए थे। फरार आरोपियों की यूपी में शरण लेने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें