फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों के ऊपर चढ़कर तीन युवकों ने मिलन होटल के सामने की खूब हवाई फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। मिलन होटल के सामने खाना खाने के बाद स्कार्पियो के ऊपर चढ़कर तीन युवकों ने खूब हवाई फायरिंग की, जिससे यहां पर खाना खा रहे लोगों में भी हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार किलोईखास निवासी संदीप का रोहतक में मिलन के नाम से होटल है। संदीप शहर के सेक्टर तीन में रहते हैं। संदीप ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने खाना पैक कराया। इसके बाद स्कार्पियों की छत पर चढ़कर खूब हवाई फायरिंग की। मना करने पर भी आरोपी नही माने। दहशत में भी दहशत फैल गई। थाना प्रभारी का कहना है कि हमलावरों को तलाश किया जा रहा है। हवाई फायरिंग करने वाले बदमाश भी हो सकते है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। होटल के बाहर हवाई फायरिंग करने का पहला मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को ही आईजी संदीप खिरवार और एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने थाने का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें