फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद बाईपास पर तड़के 3 बजे एटीएम उखाड़ने में जुटे थे बदमाश, पुलिस राइडर की आवाज सुन खाली हाथ लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद बाईपास पर तड़के 3 बजे एटीएम उखाड़ने में जुटे थे बदमाश, पुलिस राइडर की आवाज सुन खाली हाथ लौटे
विज्ञापन

बदमाश जाते समय ले गए सीसीटीवी की डीवीआर, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले में एटीएम उखाड़ने के मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जींद बाईपास स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम को मंगलवार रात उखाड़ने का प्रयास किया गया। कैश ले जाने पर सफल न होने पर बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले संजीव शर्मा ने पुलिस से की कि वह निजी कंपनी में फील्ड ऑफिसर है। उस पर एटीएम की देखरेख का भी जिम्मा है। उन्होंने बताया कि जींद रोड पर पीएनबी के एटीएम बूथ पर बुधवार तड़के तीन बजे बदमाशों ने एटीएम को उखाड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। मगर बदमाश पुलिस राइडर के यहां से गुजरने के कारण सफल नहीं हो सके। बाद में बदमाश एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने साथ ले गए। मामले की सूचना पाते ही सिक्योरिटी सुपरवाइजर मनोज कुमार और कैशटोडियन मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। बताया कि एटीएम के अंदर 23 लाख से अधिक कैश था जो सुरक्षित है। गौकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें