फेसबुक पर पोस्ट डालकर इंसाफ मांग रहा पीड़िता का भाई
भूख हड़ताल पर बैठने के दौरान पीड़िता ने अपने फेसबुक एकाउंट पर भी रेप के आरोपी की गिरफ्तारी न होने के संबंध में पोस्ट डाली। पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है। कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, परिवार आईजी कार्यालय के बाहर से जाना वाला नहीं है।
पुलिस पर आईजी कार्यालय के बाहर से भगाने का आरोप
भाई का आरोप है कि वह आईजी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसी बीच रात के समय कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और जबरदस्ती कार्यालय के बाहर से भगा दिया। पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। हालांकि, कहा कि आईजी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।