फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चार स् थानों पर एक घंटे के अंदर स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


एक घंटे के अंदर शहर में महिला सिपाही समेत चार से स्नैचिंग
-बाइक सवार एक युवक ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में हुआ कैद

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में सोमवार को एक घंटे के अंदर नकाबपोश बाइक सवार बदमाश ने स्टेट बैंक के मैनेजर और प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी की पत्नी, प्रोफेसर की बेटी और महिला सिपाही को शिकार बनाया। चारों महिलाओं से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया। पुरानी आईटीआईटी में हुई वारदात पुलिस नाके से मात्र 300 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई। शोरशराबा होने पर लोगों ने नकाबपोश बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।

स्नैचिंग-1
समय: रात 8:01 बजे
बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने सोमवार रात आठ बजकर एक मिनट पर आईसी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर की पत्नी से सोनीपत रोड पर सरेआम चेन लूटी। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लोकेश बल्हारा ने बताया कि वह परिवार के साथ तिलक नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी डा. रीनू और बेटी निकिता बल्हारा खरीदारी कर सोनीपत रोड की ओर से स्कूटी से आ रहीं थीं। इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश बदमाश स्कूटी के बराबर में आया और बेटी के गले से सोने की चेन लूट ली। दोनों ने शोर मचाया, जिस पर लोग बदमाश के पीछे भागे भी, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन


स्नैचिंग-2
समय: रात 8:15 बजे
सुभाष नगर निवासी स्टेट बैंक के मैनेजर श्याम सुंदर ने बताया कि वह परिवार समेत रहते हैं। उनकी पत्नी तृप्ता करीब 8:15 बजे पार्क में घूमने के लिए जा रही थीं। इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश पहुंचा और उनसे मंगलसूत्र और सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बदमाश पास ही मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

स्नैचिंग-3
समय: रात साढ़े 8:31 बजे
चिन्योट कॉलोनी निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक दुष्यंत ने बताया कि उनकी पत्नी खुशबू पुरानी आईटीआई के पास बुटीक का सामान लेने के लिए जा रही थी। करीब आठ बजकर 31 मिनट पर जैसे ही वह पुरानी आईटीआई के पास पहुंची तो पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार ने पत्नी से चेन झपट ली। उन्होंने बताया कि वारदात अंजाम देने के बाद वह तेजी से बाइक लहराते हुए फरार हो गया। जिस स्थान पर वारदात हुई, उससे पुलिस नाके की दूरी करीब 300 मीटर है। लोगों ने शोर भी मचाया और बदमाश के पीछे भी भागे, लेकिन वह आसानी से फरार हो गया।

स्नैचिंग-4
समय: रात साढ़े 8:43 बजे
प्रेम नगर कॉलोनी में हरियाणा पुलिस की महिला सिपाही पुष्पा परिवार समेत रहती हैं। बताया कि रात करीब साढे़ आठ बजकर 43 मिनट पर पुष्पा घर से बाजार के लिए जा रही थीं। इसी बीच बाइक सवार बदमाश पहुंचा और उनसे सोने की चेन झपट ली। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन कोई भी मदद को सामने नहीं आया।

--
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर जेटली, एडवोकेट सुशील कुमार जुनेजा, उमेद सिंह खत्री और सतपाल सिंह का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से आए दिन शहर में स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही कहा कि जल्द ही इस मामले में एसपी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

---

स्नैचिंग करने वाले गिरोह और बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है। उनकी धरपकड़ के लिए दबिश भी जा रही है। जल्द ही स्नैचिंग गिरोह के बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें