पानीपत के लिए भी प्रस्तावित-----------
फोटो परिचय
एमए-2
सहकारिता मंत्री से मिलने के लिए पहुंचे गोपाल कॉलोनी के लोग।
एमए-3
व्यापारी सुमित का फोटो।
----
चार दिन से अपहृत व्यापारी की बरामदगी को गोपाल कॉलोनी के लोग सहकारिता मंत्री से मिले
- सहकारिता मंत्री ने पुलिस को कॉल कर जल्द से जल्द बरामदगी के दिए निर्देश
- बरामदगी न होने पर लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी, पुलिस भी तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर की गोपाल कॉलोनी के पानीपत से अपहृत व्यापारी का चौैथे दिन भी सुराग नहीं लग सका। व्यापारी की बरामदगी की मांग को लेकर गोपाल कॉलोनी के लोग सहकारिता मंत्री से मिले और जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। जल्द बरामदगी न होने पर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी। उधर, पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
रोहतक के गोपाल कॉलोनी निवासी सुमित उर्र्फ सुदामा का माता दरवाजा पर किराना स्टोर है। पुलिस को दी शिकायत में उसकी पत्नी कविता ने बताया था कि वह 19 जुलाई को अपने पति के साथ पानीपत में शापिंग करने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे दोनों कार से किशनपुरा के सामने गोहाना मोड़ बाजार में पहुंचे। यहां पर सुमित ने पत्नी को शापिंग करने के लिए कहा। कहा कि वह उसका कार में ही इंतजार कर रहा है। इसके बाद 12 बजकर 5 मिनट पर उसके पति की कॉल आई। पति ने कहा कि वह कहीं जा रहा है। पांच मिनट में वापस आ जाएगा। कविता ने बताया कि उसके बाद पति ने उसकी कॉल रिसीव नहीं की। करीब ढाई बजे पति का मोबाइल बंद हो गया। कविता ने पानीपत के माडल टाउन थाने पर मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन चौथे दिन भी व्यापारी का कोई सुराग नहीं लग सका है। व्यापारी की बरामदगी की मांग को लेकर गोपाल कॉलोनी के लोग सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंचे और जल्द बरामदगी न होने पर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी। सहकारिता मंत्री ने मौके पर ही पुलिस को कॉल करके व्यापारी की तलाश करने की बात कही। उधर, पुलिस का कहना है कि व्यापारी को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। नहर में भी गोताखोर व्यापारी को तलाश करने में जुटे रहे।
---
किसी से नहीं थी रंजिश
व्यापारी के बेटे गिरीश कुमार ने बताया कि उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है। पिता के अपहरण की ही आशंका जताई है। उधर, सहकारिता मंत्री ने पानीपत पुलिस को भी जल्द से जल्द व्यापारी को बरामद करने के निर्देश दिए है।