छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट
रोहतक।
करौंथा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के साथ युवक ने मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि दोपहर को वह खेत पर गई थी। इसी बीच गांव का एक युवक भी वहां आ गया। और हाथ पकड़ कर अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करके वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।