फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे
विज्ञापन

-------
भाली आनंदपुर शुगर मिल में बाहरी क्षेत्र से आई गन्ने की ट्रालियों को दिखाया बाहर का रास्ता
लापरवाही बरतने पर चार कर्मचारी निलंबित, किया गया चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
द हरियाणा सहकारी चीनी मिल भाली आनंदपुर रोहतक के प्रबंधन निदेशक प्रदीप अहलावत ने शनिवार को सुबह एक विशेष सर्च आपरेशन चलाकर कैन यार्ड में खड़ी गन्ने की ट्रालियों का औचक निरीक्षण किया। इसमें बाहरी क्षेत्र से आई अनेकों ट्रालियों को पकड़ा गया तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके लिए तुरंत प्रभाव से गन्ना विभाग के चार कर्मियों को अपने कार्य के प्रति लापरवाही एवं कोताही बरतने पर निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अनेकों कर्मियों को चार्जशीट करते हुए भविष्य के लिये सचेत रहने के कड़े निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

प्रबंधन निदेशक प्रदीप अहलावत ने बताया कि मिल के क्षेत्र का लगभग एक से डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना शेष बचा है, इसकी पेराई का कार्य जल्द ही पूरा हो जायेगा। इससे कभी भी किसी भी समय मिल को बंद किया जा सकता है। बाहरी क्षेत्र का गन्ना बिल्कुल नहीं लिया जायेगा। क्योंकि उन्हें पता लगा है कि कुछ चालाक किस्म के लोग बाहरी क्षेत्र से सस्ते भाव में गन्ना खरीद कर हमारे किसानों के बांड पर मिल में गन्ना सप्लाई करने के प्रयासों में लगे हुए हैं। इससे मील को आर्थिक हानि पहुंचा कर वह खुद साहूकार बनने की फिराक में हैं, मगर वे किसी भी कीमत पर उनके इस हथकंडे को पूरा नहीं होनें देंगे। ऐसे लोगों का पता लगाकर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आने वाली सर्दी में भी मील की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। सीजन 2017-18 को उन्होंने मिल को और सीजनों की अपेक्षा एक माह पहले चलाया अब इसे चलते आज 193 दिन हो गये हैं। इन दिनों में मिल ने लगभग सवा 62 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर सवा छह लाख के करीब चीनी का उत्पादन किया है। जो कि अपने आपमें एक शानदार उपलब्धि एवं रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें