जाट भवन के पास दुकानदार से लूट
- हथियारबंद कार सवार दो बदमाशोें दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कार सवार दो बदमाशों मंगलवार रात जाट भवन के पास एक दुकानदार पर पिस्तौल और चाकू तानकर लूटपाट कर ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर दो निवासी आशीष अरोड़ा ने बताया कि वह रात को करीब 12 बजे दुकान बंद करके घर की तरफ जा रहे थे। जब वह जाट भवन के पास बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने पहुंचे तो कार में सवार होकर दो युवक आये। दोनों आरोपियों ने दुकानदार को रोककर उन पर पिस्तौल और चाकू तान दिया। इसके बाद आरोपियों ने दुकानदार से कैश व उनका मोबाइल लूट लिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गये। आशीष ने पुलिस को कार का नंबर मुहैया करवा दि या है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।