फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से अनुभव साझा करेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सोमवार को शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य अधिकारी जिले के स्कूलों में जाकर अनुभवों को साझा करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पांच सितंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इस योजना को लागू करने की बात कही थी। उसी के आधार पर निदेशक स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्णय अनुसार इस वर्ष प्रत्येक खंड के दो स्कूलों में अधिकारी जाकर अनुभव साझा करेंगे। बैठक में 10 विशिष्ट व्यक्ति एवं अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जिनमें जिला परिषद एवं नप चेयरपर्सन सहित एसडीएम, डीएसपी, महाप्रबंधक रोडवेज एवं रेवाड़ी सिविल सर्जन शामिल हैं। बैठक में डीईओ धर्मबीर बल्डोदिया, जिला परियोजना संयोजक सर्व शिक्षा अभियान प्रदीप कुमार, एपीसी सत्यवीर सिंह, डॉ. कमल सिंह एवं संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें