फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने किया रेफर, लेबर रूम के बाहर बेटे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर ने किया रेफर, लेबर रूम के बाहर बेटे को जन्म दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सिविल अस्पताल में एक महिला ने लेबर रूम के बाहर बच्चे को जन्म दे दिया। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला ने लेबर रूम के बाहर बच्चे को जन्म दिया। हालांकि इस संबंध में परिजनों ने थाना या चिकित्सा अधिकारी को शिकायत नहीं दी है। जानकारी अनुसार गांव लापरा निवासी की मोना को सोमवार दोपहर लेबर पेन हुआ। जिसपर परिजन उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। जैसे की परिजन महिला मोना को बाहर लेकर आए तो उसकी डिलीवरी शुरू हो गई। अस्पताल में मौजूद शादीपुर निवासी महिला शन्नो ने उसकी डिलीवरी करवाई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। महिला व बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की सास का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी पुत्रवधू की लेबर रूम के बाहर डिलीवरी हुई। उनके घर बेटा आया है। इसलिए वे किसी विवाद में पड़ना नहीं चाहते। इसलिए उन्होंने इसकी किसी को शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें