फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला राजमिस् त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली।
कोसली में शुक्रवार को 37 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान एमपी निवासी बालकृष्ण के रूप में हुई है। बालकृष्ण कोसली में राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई बबलू ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के जिला कटनी के गांव भरथरी भरथरा के रहने वाले हैं। भाई बालकृष्ण कोसली में ही राजमिस्त्री का काम करता था। तीन साल पहले बालकृष्ण के बेटे की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार को सुबह देख तो बालकृष्ण फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें