फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते को आधार से लिंक कराने का झांसा दे पूर्व सैनिक से ठगे 18000

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बैंक खातों से आधार नंबर लिंक कराने की अनिवार्यता का फायदा उठाते हुए एक ठग ने पूर्व सैनिक को शिकार बना 18 हजार रुपये की चपत लगा दी। मामला मनेठी का है। पूर्व सैनिक ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक गांव मनेठी निवासी धन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम उसके मोबाइल पर कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी मुंबई से बताया और कहा कि उनका बैंक खाता अभी तक आधार नंबर से लिंक नहीं है। लिंक न होने के चलते उनका अकाउंट बंद हो जाएगा। बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक करने के लिए धन सिंह ने एटीएम नंबर की डिटेल व अन्य जानकारियां फोन पर बात करने वाले व्यक्ति को दे दीं। कुछ ही मिनट बाद उसके खाते से 18 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जिसके बाद पीड़ित ने खोल थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने धन सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें