खोल। गांव गोठड़ा टप्पा में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के दौरान आवाज होने पर परिवार के लोग जाग गए, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा टप्पा डहीना निवासी मुकेश की पत्नी मंजू ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ घर में ही सो रहे थे। देर रात घर में आवाज हुई तो नींद खुली। इस दौरान कुछ चोर घर से भाग गए। घर में जांच की तो एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और चोरों ने सोने की चेन, बाली, अन्य सोने-चांदी के जेवर और करीब सात हजार रुपये नकदी चोरी हो चुकी थी। परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की, लेकिन कहीं भी पता नहीं लग पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।