फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक क्रिया करने वाले को ग्रामीणों ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पाटौदा गांव में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को तांत्रिक क्रिया करते हुए काबू कर पुलिस सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण मोहन ने बताया कि गांव का ही जसवंत नाम का व्यक्ति शनिवार को गांव की श्मशान भूमि में तांत्रिक क्रियाएं कर रहा था। जिसकी भनक श्मशान भूमि के निकट कार्य कर रहे जेसीबी चालक को लग गई। चालक ने उक्त आरोपी का वीडियो बना लिया। वहीं, उसने गांव में फोन कर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का काबू कर पुलिस को सूचित कर गांव में बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें