युवक के सिर पर मारी बोतल
रोहतक।
बावरा मोहल्ले में सोमवार देर रात कुछ आरोपियों ने एक युवक के सिर पर खाली बोतल से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
बाबरा मोहल्ला निवासी संजय कुमार रात को खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकला था। जब वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। उसके साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर एक युवक ने संजय के सिर पर खाली बोतल मार दी। अन्य आरोपियों ने भी उस पर हमला कर दिया। संजय के बेसुध होकर सड़क पर गिरने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मामले की शिकायत लेकर एसपी आवास पहुंचे। लोगों ने हमलावरों को जल्दी पकड़ने की मांग की।