फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव से दो दिन पूर्व शराब का जखीरा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चुनाव से दो दिन पूर्व आबकारी विभाग ने सांपला क्षेत्र से पकड़ा शराब का जखीरा
-ट्रक से करीब दो हजार पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब की गई बरामद
-नगर निगम चुनाव में शराब के सप्लाई होने की आशंका
-पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक, सांपला। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सांपला क्षेत्र के गांधरा के पास स्थित फैक्टरी में छापेमारी की। चालक ने ट्रक को गांव की तरफ दौड़ा दिया। ट्रक से करीब दो हजार पेटी शराब बरामद की गई। आशंका जताई जा रही है कि शराब को नगर निगम चुनाव में बांटा जाना था। हालांकि, आबकारी विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सांपला के गांधरा गांव के पास स्थित फैक्टरी में तस्करी कर शराब लाई गई है। शराब को नगर निगम चुनाव में बांटने के लिए किसी प्रत्याशी ने मंगाया है। सूचना पाते ही आबकारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसी बीच चालक ट्रक को लेकर फैक्ट्री से निकलकर गांव की तरफ लेकर चल दिया। टीम ने पीछा कर गांव के बाहरी छोर से ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक से करीब दो हजार पेटी बरामद की गई। जबकि एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। शराब अरुणाचल मार्का बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें