फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सदस्य सत्संग में, व्यापारी के मकान का ताला खोलकर दस लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम सात बजे सत्संग गया परिवार, ताला खोलकर व्यापारी के मकान से की दस लाख की चोरी, ताले को गैलरी में रखकर फरार हुए आरोपी
विज्ञापन

परिवार के सदस्य बोले-यह हमारे परिवार का मामला है...
-पाड़ा मोहल्ले में बुधवार रात दिया गया वारदात को अंजाम
-वारदात में किसी नजदीकी के हाथ होने की संभावना, पुलिस बोली-जल्द कर दिया जाएगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले में बुधवार रात मकान का ताला खोलकर चोरों ने पांच लाख की नकदी समेत दस लाख का सामान चोरी कर लिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब परिवार रोहतक में ही सत्संग में गया हुआ था। खास बात यह है कि चोरी के बाद चाबी को ताले के पास ही गैलरी में रख दिया गया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं परिवार के सदस्य बोले- यह हमारे परिवार का मामला है। चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पाड़ा मोहल्ला में रहने वाले सुरेंद्र कुमार घी व्यापारी हैं। उनकी अनाज मंडी के पास घी की दुकान है। पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने तीनों भाइयों के साथ मकान में रहते हैं। बुधवार रात परिचित के यहां पर डीएलएफ कॉलोनी में सत्संग था। मकान में ताला लगाकर शाम करीब सात बजे परिवार के सभी सदस्य सत्संग में शामिल होने के लिए गए थे। चाबी गैलरी में ही रख दी थी। इसी बीच किसी ने ताला खोलकर मकान के अंदर अलमारी में रखी पांच लाख की नकदी और पांच लाख के जेवर चोरी कर लिए। चोरी के बाद ताले को वहीं पास ही रख दिया। आधी रात के बाद जब परिजन घर पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी एसएचओ रमेश कुमार का कहना है कि वारदात में किसी नजदीकी का हाथ होने की संभावना है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, परिवार के सदस्यों से जब इस बारे में जानकारी हासिल करनी चाही तो उन्होंने कहा कि यह उनका आपसी मामला है। चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


--
नहीं रुक पा रही चोरी की वारदात
पाड़ा मोहल्ले में व्यापारी के यहां पर चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, पुलिस वारदात पर अंकुश लगाने में नाकाम है। हालांकि, एसपी ने चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने को सभी थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें