फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
नाजिम ने एक और नाबालिग को बनाया था शिकार, होटल में ले जाकर किया था रेप
विज्ञापन

- रामपुर की एक ओर नाबालिग आई सामने, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर किया केस दर्ज
- होटल में ले जाकर कई बार आरोपी ने नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म
- पीड़ित को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। तेरह वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी के संबंध में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने रामपुर की ही रोहतक में रह रही एक और नाबालिग के साथ होटल में ले जाकर रेप किया था। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोप है कि मामले की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपी ने जान से मारने की भी धमकी दी थी।
पिछले सप्ताह ही सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया था। बाद में हालत बिगड़ने पर उसेे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जबकि बच्ची का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप था कि छात्रा के साथ उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले नाजिम ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी नाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। नाजिम पूर्व में रोहतक में ही एक होटल चलाता था। कुछ दिन पूर्व होटल छोड़कर चला गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि रामगोपाल कॉलोनी में परिवार के साथ रह रही एक नाबालिग ने नाजिम पर कई बार होटल में ले जाकर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि होटल में ले जाकर नाजिम न सिर्फ उसके साथ रेप किया बल्कि पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ ने बताया कि दूसरी पीड़ित की शिकायत पर भी आरोपी नाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जायेंगे।
कई अन्य को भी तो नहीं बनाया शिकार
पुलिस का मानना है कि नाजिम ने कई अन्य नाबालिग का भी यौन उत्पीड़न किया है। हालांकि अभी दो नाबालिग ही पुलिस के सामने आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

---
यह बोली नाबालिग
मैं राम गोपाल कॉलोनी में परिवार के साथ रहती हूं। करीब चार माह पूर्व ही बहला फुसलाकर नाजिम मुझे अपने होटल मे ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। यहीं नहीं विरोध करने पर उसकी पिटाई की। वहीं अपने को अमीर आदमी बताता था। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें