फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में पुलिस पर ही चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी में पुलिस पर ही चला पुलिस का डंडा
विज्ञापन

- चौकी में बयान दर्ज करवाने पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने एएसआई और हेड कांस्टेबल पर किया हमला

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आरोपियों पर डंडा चलाने वाली पुलिस पर ही रविवार को बस स्टैंड चौकी में पुलिस का डंडा चल गया। बयान दर्ज करने आये दो पक्षों में से एक पक्ष के पांच लोगों ने चौकी से डंडा निकालकर एएसआई और हेड कांस्टेबल पर हमला बोल दिया। जैसे तैसे करके अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में एक महिला सहित पांच आरोपियों को नामजद किया गया हैं।
शिकायत में हेड कांस्टेबल सोनीपत के खानपुर निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि वह नया बस स्टैंड पुलिस चौकी में बतौर जांच अधिकारी तैनात है। वह रविवार दोपहर को चौकी में बैठे थे। एएसआई राजेश ने आपस में झगड़ा करने वाले दो पक्षों को चौकी में बुला रखा था। कुछ ही देर बाद अचानक उन्हें एएसआई राजेश की आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर गया तो देखा कि एक पक्ष की महिला सहित पांच लोग राजेश को जमीन पर गिराकर उनकी पिटाई कर रहे थे। राजबीर ने राजेश को छुड़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने राजबीर के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जोगेंद्र नाम के व्यक्ति ने चौकी से ही पुलिस का डंडा उठाकर राजबीर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने मारपीट के दौरान दोनों पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। फिर आरोपियों ने चौकी में भी तोड़फोड़ की। जब चौकी के अन्य कर्मचारियों को पता चला तो वह दौड़कर आये और दोनों पुलिस कर्मियों को छुड़ाया। बाद में पुलिस ने शेखर, जोगेंद्र, रामरति, उमेश और हितेश के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने, तोड़फोड़ करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें