फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट में घुसकर युवक को पीटा, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट में घुसकर युवक को पीटा, दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
सांपला में अपने प्लॉट में बैठे एक युवक पर कुछ लोगों ने डंडों से हमला किया। आसपास के लोगों के आने के बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सांपला निवासी सुधीर पुत्र चंद्रहास ने बताया कि वह शनिवार शाम को अपने प्लॉट पर बैठा था। वह जब हुक्का भरने के लिए बाहर आया तो नशे में आ रहे परमजीत व साहिल ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर अंदर बैठे उसके दोस्तों ने उसे छुड़वाया। इसके बाद वे लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवक ने इसकी शिकायत सांपला पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें