फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर के कटला बाजार स्थित एक दुकानदार के यहां काम करने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी मुताबिक गांव नांगल मुंदी निवासी 50 वर्षीय कैलाश चंद शर्मा कटला बाजार स्थित एक दुकान पर करीब डेढ़ साल से नौकरी करता था। मृतक के बेटे प्रवीण शर्मा ने बताया कि कैलाश शर्मा डेढ़ साल से दुकान पर नौकरी करने के साथ रात के समय भी दुकान की छत पर ही रहता था। बताया जा रहा है कि कैलाश चंद को शुक्रवार तड़के सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद वह वहीं पर सो गया था, सुबह जगे तो कैलाश छत पर ही मिला। इसके बाद उसको अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना शहर पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें