रेवाड़ी।
धारूहेड़ा क्षेत्र में भिवाड़ी-कापड़ीवास मार्ग पर मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक कार में लगी आग में चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी अनुसार गुरुग्राम सेक्टर-54 निवासी नवदीप गहलोत कार लेकर किसी काम से भिवाड़ी आए थे। दिल्ली जाते समय कार से अचानक धुआं निकला। वह चेक करने के लिए बाहर निकले ही थे कि इस दौरान आग ने कार को चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।