फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में एमसीए की पढ़ाई कर रहे छात्र का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में एमसीए की पढ़ाई कर रहे छात्र का अपहरण, बदमाशों के चंगुल से भागकर मां को किया फोन
विज्ञापन

- यूपी के फैजाबाद स्थित गांव से घर फोन कर लगाई बचाने की गुहार, पीजीआई पुलिस रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एमसीए में पढ़ाई करने वाले छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण हो गया। पांच दिन बाद मंगलवार सुबह छात्र ने बदमाशों के चंगुल से छूटकर अपनी मां के पास फोन करके बचाने की गुहार लगाई। तब परिजनों को वारदात का पता चला। छात्र ने यूपी के फैजाबाद स्थित गांव मसौदपुर से अपनी मां के पास फोन किया। छात्र को बरामद करने के लिए पीजीआई थाना पुलिस यूपी रवाना हो गई है।
पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से नारनौल निवासी कैलाश ने बताया कि उनका बेटा देवेंद्र एमडीयू में एमसीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई करता है। वह हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करता है। कैलाश का कहना है कि देवेंद्र 23 फरवरी को घर आया था। यहां एक दिन रुकने के बाद वह 24 फरवरी को घर रोहतक आने के लिए रवाना हुआ था। जब परिजनों ने शाम को उसके मोबाइल पर फोन किया तो कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने देवेंद्र के रूम पार्टनर हेमंत से उसके बारे में पूछता। हेमंत ने बताया कि देवेंद्र घर से आने के बाद यूपी चला गया था। उसने बताया था कि उसे यूपी में कुछ काम है। कई दिनों तक परिजनों ने देवेंद्र का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोला-मम्मी मुझे बचा लो
मंगलवार सुबह परिजनों के पैर के नीचे से उस समय जमीन खिसक गई जब देवेंद्र ने अपनी मां के मोबाइल पर फोन किया। उसने मां के मोबाइल पर फोन करके कहा कि मम्मी मुझे बचा लो। मेरा अपहरण कर बदमाशों ने लैपटॉप, मोबाइल और कपड़े लूट लिये। जैसे तैसे बदमाशों के चंगुल से निकलकर फोन कर रहा हुं। देवेंद्र ने बताया कि उसे बदमाशों ने बंधक बनाकर यूपी के फै जाबाद स्थित गांव मसौदपुर में रखा है। छात्र ने किसी अन्य के मोबाइल से बात की थी। तभी कैलाश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। हालांकि पीजीआई थाने की एक टीम छात्र को बरामद करने के लिए यूपी रवाना हो चुकी है। पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि छात्र के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन पता की गई है। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें