फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

चालक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चालक की हत्या रुपयों के लेन-देन को लेकर की गई।
पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले की जांच करते हुए डीएसपी रमेश कुमार ने तीन जनवरी को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें आसौदा हाल आर्य नगर गोहाना निवासी पूर्ण सिंह, आसौदा हाल एकता विहार पानीपत निवासी हरिओम, आसौदा हाल बादली निवासी देवेंद्र व आसौदा निवासी विक्रांत उर्फ विक्की शामिल है। चारों आरोपी मिलकर शराब का कारोबार करते थे। पूछताछ में सामने आया कि सत्यवान आरोपियों के पास ड्राइवर की नौकरी करता था। इसका आरोपियों के साथ रुपयों का लेन-देन था। अपने साथी प्रदीप के साथ रुपये लेने आए सत्यवान का आरोपियों से झगड़ा हो गया। झगड़े में सत्यवान व प्रदीप को गंभीर चोटें लगी। इन चोटों के कारण सत्यवान की मौत हो गई। जांच में सामने आया कि वारदात में अन्य युवक भी शामिल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


यह है मामला
पानीपत के सीक पाथरी हाल बहादुरगढ़ के सूरत नजर निवासी प्रदीप ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि वह बहादुरगढ़ निवासी सत्यवान के साथ ड्राईवरी करा था। सत्यवान कई दिनों से आसौदा निवासी देवेंद्र, पूर्ण, विक्की, हरिओम के पास चालक था। दहकोरा रोड सांपला में इनका दफ्तर है। वह सत्यवान के साथ 31 दिसंबर की रात करीब 10 बजे वहां गया था। दफ्तर में वे शराब पी रहे थे। सत्यवान की रुपयों को लेकर उनसे कहासुनी हो गई। इस पर चारों ने उन दोनों को दफ्तर में ही बांध कर सरिये व डंडों से पीटा। चोट लगने के कारण सत्यवान बेहोश हो गया। चारों ने इन दोनों को गंभीर हालत में गाड़ी की डिग्गी में डालकर आसौदा में स्कूल के सामने बस स्टैंड के पास फेंका और फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां सत्यवान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अदालत से भगौड़ा है पूर्ण
आरोपी पूर्ण सिंह का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। वह थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज हत्या के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। अदालत में करीब सात साल पहले उसे सजा सुनाई जानी थी। इसके एक दिन पहले ही वह अदालत से फरार हो गया। अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें