फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी से व्हील चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कंपनी से व्हील चोरी करने के मामले में थाना कसौला पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार निवासी मधुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मामले में एक आरोपी को पुलिस सोमवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मधुरेंद्र के पास से कंपनी से चोरी किए गए आठ व्हील भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को कंपनी मैनेजर महेंद्र ने आरोपी संदीप कुमार पर कंपनी से व्हील चोरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी मैनेजर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि कंपनी में एल्युमीनियम व्हील बनाए जाते हैं। डिस्पेच में कम व्हील मिलने के बाद मैनेजर ने कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें