फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में मारपीट कर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में चार बदमाशों ने एक युवक को काबू कर उससे बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। औद्योगिक क्षेत्र इंद्रा कालोनी निवासी अजय ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपनी बाइक पर सवार होकर कालूपुर गांव जाने के लिए निकला था। जब वह औद्योगिक क्षेत्र की बांस फैक्टरी के पास पहुंचा तो चार युवकों ने उसे रुकवा लिया। उसके बाइक रोकते ही दो युवकों ने उसके सिर पर हमला कर दिया। साथ ही दो ने उसके हाथ पकडक़र उसे नीचे गिरा दिया। बाद में आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें