फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत बिदरो

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में मिल रही बिदरो की लोकेशन
विज्ञापन

संजीत और उसके साथी राजेश कंडेला पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित
करीब एक साल पहले कुख्यात संजीत बिदरो हिसार की बॉस्टल जेल से भागा था
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस की नाक में दम करने वाले कुख्यात संजीत बिदरो की लोकेशन लगातार रोहतक व गुरुग्राम में मिल रही है। अब हरियाणा एसटीएफ आरोपी संजीत की तलाश में जुट गई है। एसटीएफ ने आरोपी संजीत व उसके साथी राजेश कंडेला पर एक -एक लाख रुपये इनाम की घोषणा कर दी है। ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके।
बहु अकबरपुर के रहने वाले कुख्यात संजीत ने करीब चार महीने पहले दिल्ली रोड पर एक कार चालक के पैर में गोली मारकर लूटपाट की थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। आरोपी संजीत करीब एक साल पहले हिसार के बाल सुधार गृह से अन्य आरोपियों के साथ फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक लूट की कई वारदात को अंजाम दिया। मगर पुलिस के हाथ नहीं आया। उसके एक साथी ने हाल ही में सोनीपत में पुलिस से घिरने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कई जगह छापेमारी करने के बावजूद पुलिस को आरोपी का सुराग नहीं लगा। इसके बाद आरोपी के बारे में हरियाणा एसटीएफ को सूचना दी गई। फिर एसटीएफ ने आरोपी संजीत व उसके साथी राजेश पर इनाम घोषित किया।
विज्ञापन

रोहतक में बड़ी वारदात करने की फिराक में है संजीत
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संजीत रोहतक में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इसी कारण उसकी अधिकतर लोकेशन रोहतक में मिल रही हैै। इसके अलावा गुरुग्राम में भी आरोपी की लोकेशन मिली है। मगर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो जाता है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई संदिग्धों से भी पूछताछ की है। लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा।
विज्ञापन

राजेश कंडेला के साथ बढ़ी नजदीकियां
जेल से फरार होने के बाद आरोपी संजीत की नजदीकियां कुख्यात एक लाख रुपये के इनामी कंडेला निवासी राजेश उर्फ भारती के साथ बढ़ गई है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि फिलहाल दोनों बदमाश प्रदेश में एक साथ घूम रहे हैं। किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस आरोपियों को दबोचने की फिराक में है। आरोपियों की तलाश रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम पुलिस सहित एसटीएफ भी कर रही है। बता दें कि पुलिस 8 मार्च को ईस्माइला में एक युवक की हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में जींद जेल से महेश नाम के युवक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उसने खुलासा किया कि संजीत फिलहाल राजेश कंडेला के साथ है। दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें