फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर होटल में पुलिस की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल में पुलिस का छापा
विज्ञापन

- संदिग्ध अवस्था में मिले पचास से ज्यादा युवक-युवतियां
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महिला थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने सेक्स रैकेट की सूचना पर बृहस्पतिवार को शीला टी प्वाइंट स्थित भवन के अंदर चल रहे साइबर कैफे और होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को पचास से ज्यादा युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि शीला बाईपास रोड पर शीला टी प्वाइंट के पास होटल और साइबर कैफे में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई। फिर स्वॉट टीम के साथ विशेष टीम का गठन करके छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों और साइबर कैफे में युवक-युवतियां मिले। सेक्स रैकेट का अंदेशा होने के कारण सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि अधिकतर जोड़े स्थानीय निवासी थे। छापेमारी के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गये। पुलिस ने सभी युवक युवतियों के नाम व पते लिखे। फिर उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों से बातचीत होने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें