हत्यारोपी का सुराग नहीं
रोहतक।
डीएलएफ चौक पर शिक्षण संस्थान संचालक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लगा है। आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी की गई। पुलिस की अलग-अलग पांच टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चला है।
बता दें कि सोमवार की रात को शिक्षण संस्थान संचालक वीरेंद्र की गोली मार कर हुई हत्या कर दी गई थी। पुलिस को उसके पिता दलबीर ने बताया कि राहुल शर्मा निवासी भरत कालोनी से उसका लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया था।