फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार काबू
विज्ञापन

रेवाड़ी।
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार देर शाम खेले गए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए चार आरोपियों को एसपी की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान अलवर जिला निवासी रमेश, तेलीवाड़ा निवासी मितेश, कंपनी बाग निवासी दीपक व बड़ा तालाब गुर्जरवाड़ा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कटला बाजार के नजदीक एक दुकान में कुछ युवक भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर एसपी की स्पेशल टीम व भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने रेड कर चार आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें