रोहतक। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव के दौरान शराब की तस्करी रोकने को 12 टीम चिह्नित की गई है। सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब बांटी जाती है। शराब के वितरण पर अंकुश लगाने को पुलिस और आबकारी विभाग ने विशेष प्लानिंग तैयार की है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए जहां सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीआईए समेत 12 टीमों का गठन किया गया है। कहा कि किसी भी कीमत पर शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। आबकारी विभाग की टीम भी छापामारी कर रही है।