फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निड़ाना के तालाब में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। लाखन माजरा थाना क्षेत्र के निडाना गांव के तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त के प्रयास किए। बाद में शव की शनाख्त मदीना के मजदूर 32 वर्षीय सोनू के रूप में हुई। वहीं, परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
लाखन माजरा थाना पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि निडाना गांव के तालाब में शव उतरन कर रहा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शनाख्त का प्रयास किया तो मदीना के मजदूर सोनू का मिला। लाखन माजरा एसएचओ देवेंद्र मान ने बताया कि मृतक की मां से मोबाइल पर बात की गई। उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व सोनू लापता हो गया था। परिजन भी उसे तलाश कर रहे थे। बताया कि मृतक के पिता की करीब तीन साल पूर्व मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल भी घर छोड़ आया था सोनू
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक सोनू मोबाइल को भी घर पर ही छोड़ आया था। इसके कारण परिजन भी उससे लापता रहने के दौरान संपर्क नहीं कर सके थे। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें