फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों ने की थी होटल में छात्र और उसके दोस्त पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सकुर्लर रोड पर दोनों दोस्तों को गोली मारने के मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों को पहचान लिया गया है। आरोपी रोहतक के ही प्रॉपर्टी डीलर और अन्य हैं। पहले होटल की छत पर खुद को सीआईए के अधिकारी बताने वाले प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने दोस्तों के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों दोस्तों को खाने के रुपये देते समय गोली मारकर घायल कर दिया।
रविवार देर रात दुर्गा कॉलोनी के इंटर के छात्र अमित, उसके साथी रोहतास नगर के रहने वाले गाड़ी चालक विकास से होटल में खाना खाते समय खुद को सीआईए अधिकारी बताने वाले युवकों की कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों को आरोपी युवकों ने सिर में गोली मार दी थी। गोली लगने के कारण दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। आरोपी पास के ही होटल में सीसीटीवी में कैद हो गए थे।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपी इंद्रा कॉलोनी और शिव कॉलोनी का प्रॉपर्टी डीलर और उसका दोस्त बताया गया है।
जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने पहले तो होटल की छत पर खाना खा रहे दोस्तों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। बाद में जैसे ही दोस्त खाने के रुपये देने के लिए होटल संचालक के काउंटर पर पहुंचे थे तो खुद को सीआईए के अधिकारी बताने वाले युवक वहां पर आ पहुंचे थे तथा उनसे मारपीट शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक मिनट तक दोनों दोस्तों ने आरोपियों का सामना किया। बाद में आरोपियों ने दोनों पर पिस्तौल से फायर झोंक दिया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

दोनों की हालत में सुधार
परिजनों के अनुसार दोनों दोस्तों की हालत में अब सुधार है। हालांकि पीजीआई में ही दोनों का उपचार चल रहा है।
वर्जन
दोनों दोस्तों को गोली मारने के मामले में अहम सुराग हाथ लगा है। आरोपी रोहतक के ही रहने वाले हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राकेश कुमार सैनी, एसएचओ, आर्य नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें