रेती से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा। कस्बे के मुख्य चौराहे पर गोल चक्कर से निकल कर जींद रोड पर रेती से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोहाना रोड से आ रहा एक ट्रक गोल चक्कर से घूमने के जगह जींद रोड की तरफ मुड़ गया। और ट्रक जींद रोड पर बने डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक की गति की अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के ट्रक का अगले पहिए अलग हो गए। ट्रक घिराय गांव के डॉ. संदीप का बताया जा रहा है।
फोटो नंबर:1 लाखनमाजरा चौक पर दुर्घटना ग्रस्त ट्रक।