फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके में साझेदारी न करने पर की गई थी शराब ठेकेदार बलबीर की हत्या, आसनिया गैंग का 25 हजारी अमित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-2
सीआईए-2 के कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते एसपी जशनदीप सिंह रंधावा।
एमए-3
पकड़ा गया 25 हजार का इनामी अमित।

---- ----
शराब ठेकेदार बलबीर हत्याकांड
ठेके में साझेदारी न करने पर की गई थी शराब ठेकेदार बलबीर की हत्या, आसनियां गैंग का 25 हजारी अमित गिरफ्तार
एवीटी के हाथ लगी सफलता
-इनामी के पास से तीन देशी पिस्तौल व कारतूस भी बरामद
पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आसन गांव में वर्ष 2017 में शराब ठेकेदार बलबीर की हत्या ठेके में साझेदारी करने से मना करने पर की गई थी। एवीटी ने इस मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। पकड़ा गया इनामी आसनिया गिरोह का सदस्य है।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने सीआईए-2 के कार्यालय पर पीसी करते हुए बताया कि एवीटी बुधवार की रात में गश्त पर थी। सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी अमित उर्फ मिता मेडिकल मोड़ पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इरादे से घूम रहा है। सूचना पाते ही एवीटी निरीक्षक मनोज वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और अमित को काबू कर लिया। आरोपी के पास से एक बंदूक 12 बोर, 3 देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी आसनियां गैंग का सदस्य है। उसने बीती 3 जून 2017 को अपने साथी मोखरा निवासी राकेश, जनता कॉलोनी निवासी गुल्लू, आसन निवासी भूपेंद्र के साथ मिलकर गैंगस्टर रोहताश आसनियां के कहने पर शराब ठेकेदार बलबीर की आसन गांव के ठेके पर ही गोली मारकर हत्या की थी। सांपला थाने पर केस दर्ज हुआ था। पूछताछ में पता चला कि आसन गांव का शराब का ठेका पहले रोहताश आसनिया ने ले रखा था। बाद में उस ठेके को बलबीर ने ले लिया। रोहताश ने बलबीर को खुद का पार्टनर बनाने के लिए कहा था। जिसके लिए बलबीर राज़ी नहीं हुआ। इस कारण रोहताश ने गौरव उर्फ गुल्लू और अमित उर्फ मिता को भेजकर बलबीर की हत्या करा दी।
---
रोहताश व गौरव को किया जा चुका है गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही गौरव व भूपेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अमित इस मामले में वांछित चल रहा था। अमित पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती व चोरी के करीब 14 मामले सोनीपत, दादरी, हांसी व रोहतक थाने पर दर्ज हैं।
विज्ञापन

--
रोहताश सुनारियां जेल में है बंद
एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आसनियां गैंग का सदस्य रोहताश फिलहाल सुनारियां जेल में बंद है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें