फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों की भारी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों की भारी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- सीआईए 2 इंचार्ज बोले-पता नहीं कहां से आए हथियार

- मामले में सोनू और चौटाला गिरफ्तार
- कोर्ट में पेशी पर आने वाले शनिदेव उर्फ कुकी की हत्या करना चाहते थे आरोपी
- दोनों आरोपियों से आठ पिस्तौल सहित अन्य असलाह बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने हथियारों की भारी खेप के साथ सोमबीर उर्फ सोनू और नीरज उर्फ चौटाला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आठ पिस्तौल व 18 कारतूस बरामद किये गये। इसके बावजूद सीआईए 2 इंचार्ज एसआई आजाद सिंह का तर्क है कि बदमाशों ने उन्हें नहीं बताया कि वह हथियार कहां से लेकर आये। आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह कोर्ट में पेशी के दौरान कुख्यात रिठाल के शनिदेव उर्फ कुकी की हत्या करना चाहते थे। इसलिए वह हथियारों को इकट्ठा कर रहे थे।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि शनिवार रात को सूचना मिली थी कि दो युवक भारी मात्रा में हथियारों के साथ बाइक पर घूम रहे है। आरोपियों की लोकेशन गांव हिमायूंपुर बखेता के पास मिली। इस पर टीम सहित मौके पर भेजा गया। यहां से पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। आरोपियोें की पहचान रिठाल निवासी सोमबीर उर्फ सोनू और सोनीपत के गांव कामी निवासी नीरज उर्फ चौटाला के रुप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 8 देसी पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद किये गये। आरोपियों के खिलाफ सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सुरेंद्र गैंग के है आरोपी, शनिदेव उर्फ कुकी था निशाने पर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बाइक पर घूम रहे थे। यह बाइक आरोपियों ने एक महीने पहले महेंद्रगढ से चोरी की थी। दोनों ने खुलासा किया कि वह कुख्यात रिठाल निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदरा के गैंग में काम करते है। फिलहाल सुरेंद्र करनाल की जेल में बंद है। सुंदरा और कुख्यात शनिदेव उर्फ कुकी की पिछले काफी समय से रंजिश चल रही है। इस रंजिश में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। आरोपियोें ने बताया कि वह शनिदेव उर्फ कुकी व उसके साथियों की कोर्ट में पुलिस कस्टडी में हत्या करना चाहते थे। आरोपियों ने पुलिस को अपने कई साथियोें के नाम भी बताए है।

पकड़े गये आरोपी सोमबीर का आपराधिक रिकॉर्ड
- आरोपी 2016 में अपने भाई देवेन्द्र उर्फ काला की हत्या का बदला लेने के लिए शनि देव उर्फ कुकी के भाई नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की हत्या में शामिल रहा है।
- वर्ष 2016 में जगबीर निवासी कासंडी, मोनू निवासी सीक पाथरी (पानीपत) का लक्ष्य निवासी बटाना के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लक्ष्य की हत्या की थी। इस संबंध में सोनीपत के बरौदा थाने में केस दर्ज किया गया था।
- 2017 में पानीपत कोर्ट में आरोपी अपने साथी नीरज उर्फ चौटाला के साथ अवैध हथियार सहित पकड़ा गया था।

आरोपी नीरज उर्फ चौटाला के खिलाफ केस दर्ज
- 2015 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर समालखा देहरा रोड पर पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। है। जिस संदर्भ में अभियोग थाना समालखा अंकित है। आरोपी अदालत से जमानत पर आने के बाद फरार चल रहा है।
विज्ञापन

- 2017 में आरोपी अपने साथी सोमबीर उर्फ सोनू वासी रिठाल के साथ पानीपत कोर्ट मे अवैध हथियार सहित पकड़ा गया था

अवैध हथियार सहित दो काबू
रोहतक (ब्यूरो)। सीआईए 1 ने सांपला थानाक्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सांपला थाना के पूर्वी बाईपास पर एक युवक अवैध हथियार सहित घूम रहा है। इस पर मुख्य सिपाही विकास के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को दबोचा। पूछताछ में युवक की पहचान गांव बहु अकबरपुर के ललित के रुप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद हुई। सांपला के बस स्टैंड के सामने से मुख्य सिपाही विजय ने एक लड़का अवैध पिस्तौल सहित काबू किया जिसकी पहचान गांव मोखरा के राहुल के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें