अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को एक मिठाई फैक्ट्री पर कार्रवाई कर कई मिठाइयों के सैंपल भरे। विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में कुछ समय के अफरातफरी मच गई। जानकारी मुताबिक सेक्टर-5 के पास स्थित गणपत नगर में मध्य प्रदेश निवासी एक व्यक्ति मिठाई की फैक्ट्री चलाता है। यहां मिलावट एवं गंदगी संबंधी कई बार स्वास्थ्य विभाग के पास शिकायत आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को एसपी संगीता कालिया के निर्देश पर थाना मॉडल टाउन पुलिस एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनडी शर्मा के नेतृत्व में फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भरने के साथ गंदगी आदि की भी शिकायत दर्ज की।
रसगुल्ला भंडार के यहां से चार सैंपल लिए गए हैं जिनमें दो घेवर, एक रसगुल्ला एवं एक गुलाब जामुन की मिठाई का है। सैंपल को जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -एनडी शर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रेवाड़ी