अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से चार लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन कुमार ने बताया कि 16 जून को वह एटीएम बूथ से पैसे निकालने आए थे। वहां खाते से 40 हजार रुपये निकाले। वहां पर एक युवक और खड़ा था। अचानक उनके हाथ से पैसे और एटीएम कार्ड गिर गया। युवक ने उन्हें पैसे तो दे दिए, लेकिन एटीएम कार्ड बदल लिया। 17 जून को उनके मोबाइल पर खाते से पैसे ट्रांसफर होने के कई मैसेज आए। इस दौरान 4 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। सुमन कुमार तुरंत बैंक पहुंचे। बैंक में जांच कराने पर पता चला कि नकदी ऑनलाइन ही किसी सूरज नामक युवक के खाते में ट्रांसफर की गई है।