फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग कर फिर भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -71 स्थित गांव गुरावड़ा के बस स्टैंड के पास शनिवार रात गो तस्करों ने एक घर के सामने बंधी गाय को उठाने का नाकाम प्रयास किया। घटना के दौरान ग्रामीणों के जागने पर बदमाश भाग गए, लेकिन जाते-जाते हवाई फायर भी किए। पुलिस के अनुसार शनिवार रात सूचना मिली कि गांव गुरावड़ा के बस स्टैंड के पास गो तस्करों ने गाय उठाने का प्रयास किया है और ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी भी कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सफारी गाड़ी में कुछ लोगों ने बस स्टैंड पर खड़ी गाय को उठाने का प्रयास किया। गाड़ी के काले शीशे थे तथा दिल्ली नंबर से रजिस्टर्ड थी। इस दौरान किसी ग्रामीण ने बदमाशों को गाय उठाते हुए देख लिया तथा शोर मचा दिया। शोर सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा गो तस्कर गाय छोड़ कर वापस गाड़ी में सवार हो गए। इस दौरान हवाई फायर कर बदमाश झज्जर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में रोहड़ाई थाने के कार्यवाहक एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। बदमाशों की तलाश भी की गई, परंतु पता नहीं लग पाया। ग्रामीण फायरिंग की बात कह रहे हैं, परंतु घटनास्थल के मुआयना में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस को अभी तक कोई शिकायत भी नही मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें