फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिष्क शोरूम से महिला ने चुराया सोने का कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
तनिष्क शोरूम से महिला ने चुराया सोने का कंगन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो महिलाओं ने छोटूराम चौक पर तनिष्क के शोरूम से सोने का कंगन चोरी कर लिया। महिला की करतूत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनाज मंडी क्षेत्र निवासी दीपक प्रकाश जैन ने बताया कि उनका छोटूराम चौक पर आनंद प्लाजा में तनिष्क ज्वैलरी शोरूम है। दीपक का कहना है कि मंगलवार को उनकी शोरूम पर दो महिला ग्राहक आई। इनमें एक की उम्र करीब 28 साल और दूसरी की उम्र करीब 40 साल थी। वह शोरूम पर आने के बाद सोने के कंगन देखने लगी। काउंटर योगेश मौजूद था। काफी देर तक कंगन देखने के बाद एक महिला ने कारिंदे को बातों में उलझा लिया और दूसरी महिला ने कंगन चोरी कर लिया। इसके बाद पसंद न आने की बात कहकर महिलाएं शोरूम से चली गई। महिलाओं के जाने के बाद दीपक को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने शोरूम में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक महिला कंगन चोरी करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें