फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा दे नाबालिग लड़की को किया अगवा
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर के धौलरा माजरा से एक युवक नाबालिग लड़की का शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धौलरा माजरी निवासी व्यक्ति ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जून की रात को रोजाना की तरह उसकी बेटी घर में सोई थी। लेकिन सुबह वह अपने बिस्तर से गायब मिली। बेटी के लापता होने पर उन्होंने सभी रिश्तेदारों और परिचितों से उसके बारे में पूछताछ की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। अपने स्तर पर जांच करने पर उन्हें पता चला कि गांव घेसपुर निवासी गुलशन उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें