फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के छोड़ देने से आहत युवक ने की खुदकुशी

Mon, 19 Jun 2017 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
शाहपुर थानाक्षेत्र के जंगल हकीम नंबर दो के टोला पिपरहवा में बुद्धु (36) ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुद्ध पत्नी के छोड़ के चले जाने से आहत था। 
विज्ञापन


बुद्धि रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। उसकी शादी सुधा से हुई थी। दोनों के तीन छोटे बच्चे हैं। बताया जाता है कि सुधा एक युवक से प्रेम करने लगी थी और कुछ महीने से वह अपने प्रेमी के घर ही रहने लगी थी। परेशान बुद्धु ने कई बार पत्नी से वापस आने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं थी।

एक बार तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी पिटाई भी की थी। बुद्धु की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्ष को बुलाकर समझौते की भी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच रविवार की देर रात बुद्धु ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भतीजे ने बुद्धु की पत्नी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें