रोहतक। प्रेम नगर निवासी युवक से कैथल निवासी दोस्त ने एक निजी कंपनी में रुपये लगाकर 210 दिन में दोगुना करने का झांसा देकर 30.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर वह धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेम नगर निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बिमला शर्मा समाज कल्याण विभाग से सेवानिवृत्ति है। मां को रिटायरमेंट के रुपये मिलने थे। उन्हीं दिनों दोस्त अरुण सैनी निवासी बवाना ने दीपक के पास बहुत ज्यादा आना-जाना शुरू कर दी। अरूण के माध्यम से रोहताश उर्फ रोहित शर्मा से भी जानकारी हो गई थी। रोहित को भी मां के रिटायरमेंट के रुपयों की भनक लग गई। रोहित व उसके साथी योगेश कालड़ा निवासी कैथल, बीटा निवासी पेहवा, रमेश धुआं निवासी जींद, रोहतक आए और फोन कर मां व भाई को पुराना बस अड्डा कच्चा बेरी रोड पर बुलाया। जहां उक्त चार युवकों ने बताया कि उन्होंने काफी दिनों से एक निजी कंपनी चला रखी है। इसमें 210 दिन में दोगुना रुपये कर देते हैं। उनके झांसे में आकर उन्होंने 30 लाख 15 हजार रुपये दे दिए। अब रुपये वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।