फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर हाउस संचालक का अपहरण, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर, नाखून उखाड़ा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
रोहतक। देर शाम साढ़े सात बजे शहर के भगवती चौक पर खड़े फर्नीचर हाउस संचालक का कार सवार बदमाश अपहरण कर ले गए। इसके बाद करीब 25 युवकों ने खेतों में उसे लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है बदमाशों ने उसके एक पैर का नाखून उखाड़ दिया और हाथ-पैर तोड़ दिए। इसके बाद बदमाश उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुरेश जांगड़ा उर्फ शशि ने बताया कि वह फर्नीचर हाउस का मालिक है। उसके भाई संजय ने आरोपी फाइनेंसर भूपेंद्र उर्फ भूप्पी निवासी कन्हेली से तीन महीने पहले 15 हजार रुपये लिए थे। संजय ने फाइनेंसर को 25 हजार रुपये लौटा दिए, इसके बाद भी फाइनेंसर 40 हजार रुपये और मांग रहा था। पांच अक्तूबर को फाइनेंसर ने संजय के फोन न उठाने पर उसे फोन कर रुपये देने को कहा था। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद फाइनेंसर ने उसके घर आकर जान से मारने की धमकी थी, जिसकी शिकायत उन्होंने शिवाजी कॉलोनी थाने में थी। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। बुधवार शाम 7ऱ्30 बजे वह और शिव कॉलोनी निवासी अनिल भगवती चौक रोहतक पर खड़े थे। इसी दौरान वहां फाइनेंसर भूपेंद्र आया और फोन करके करीब 25 युवकों को और बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में आरोपियों ने उसे सफेद रंग की कार में डाल लिया और एकता कॉलोनी के पास खेतों में ले गए। वहां सभी आरोपियों ने मिलकर उसको लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसके पैर का नाखून उखाड़ दिया और हाथ पैर तोड़ दिए। इस दौरान उसका शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
दोपहर में भी दी थी धमकी
सुरेश ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह मिस्त्री प्रदीप के साथ एकता कॉलोनी में बिट्टू की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां आरोपी भूपेंद्र आया और जान से मारने की धमकी दी। मामला बढ़ता देख सुरेश वहां से अपनी बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल सुरेश के बयान पर अपहरण, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-दिलबाग, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें