फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों को खिला रहा थे केले, चाकू लगा लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर चुंगी स्थित बैंक से रुपये निकलवा कर नहर पर बंदरों को केले खिलाने गए उद्यमी से बाइक सवार दो आरोपियों ने चाकू दिखाकर 1.15 लाख रुपये लूट लिए। दोनों आरोपियों ने मुंह पर मास्क बांधा हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के तरीके से जाहिर हो रहा है कि आरोपी पीड़ित का बैंक से ही पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार निवासी विजय नगर ने बताया कि उसकी नट बोल्ट की फैक्टरी है। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे उसने झज्जर रोड स्थित एसबीआई की ब्रांच से 1 लाख पांच हजार रुपये निकलवाए थे। रुपयों को स्कूटी की डिक्की में रखकर वह झज्जर रोड स्थित नहर पर बंदरों को केले खिलाने के लिए चला गया। दोपहर सवा दो से ढाई बजे का समय होगा, वहां एक बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों ने मास्क लगाया हुआ था, लेकिन हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उन्होंने आते ही उससे स्कूटी की चाबी देने को कहा। चाकू देखकर राजकुमार ने स्कूटी की चाबी आरोपियों को दे दी। डिक्की खोलकर आरोपियों ने उसमें रखे 1.5 लाख रुपये सहित उसकी कमीज की जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें